Home > Jamshedpur > मानगो के परमानंद नगर में बिल्डर से मिलकर नाला निर्माण के लिए जेसीबी लगा सड़क खोद रहे थे नगर निगम के कर्मचारी, हुआ बवाल+ वीडियो

मानगो के परमानंद नगर में बिल्डर से मिलकर नाला निर्माण के लिए जेसीबी लगा सड़क खोद रहे थे नगर निगम के कर्मचारी, हुआ बवाल+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो के परमानंद नगर में एक बिल्डर से मिलकर सोमवार को नाला निर्माण के लिए नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी लगाकर सड़क खोद रहे थे। परमानंद नगर के लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का आरोप है कि विरोध करने पर नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर यह काम हो रहा है। इसका विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज कराया जाएगा। इससे लोग डर गए और इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह फौरन मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि इलाके में बिल्डर ने एक फ्लैट बनाया है। इसी फ्लैट के बड़े नाले को परमानंद नगर की नाली से जोड़ने की योजना है। इसका बस्ती वासी विरोध कर रहे हैं। बस्ती वासियों का कहना है कि उनकी 6 इंच गुणे 6 इंच की नाली है। इसमें अगर नाला जुड़ जाएगा तो पानी उनके घरों में भर जाएगा। लोगों का कहना है कि दूसरी तरफ से नाला ले जाया जा सकता है। लेकिन उधर रसूखदार लोग रहते हैं। इसलिए कार्यपालक पदाधिकारी उधर नाला निर्माण नहीं कराना चाहते। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी बिना टेंडर और बिना स्थल निरीक्षण किया नाला निर्माण कर रहे हैं। इसके विरोध में डीसी विजया जाधव से मामले की शिकायत की जाएगी।

परमानंद नगर में बवाल
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply