Home > Jamshedpur > 1932 का खतियान लागू किए जाने और ओबीसी को 27% आरक्षण देने पर झारखंडी समाज ने तिलकामांझी चौक पर निकाली आभार यात्रा

1932 का खतियान लागू किए जाने और ओबीसी को 27% आरक्षण देने पर झारखंडी समाज ने तिलकामांझी चौक पर निकाली आभार यात्रा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: झारखंड कैबिनेट में 1932 का खतियान लागू करने और ओबीसी का आरक्षण 27% कर देने के फैसले की स्वीकृति के बाद जमशेदपुर में तिलकामांझी चौक पर झारखंडी समाज ने आभार यात्रा निकाली। आभार यात्रा में लड्डू बांटा गया। नारा लगाया गया है कि जो आरक्षण बढ़ाने और खतियान की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा। आभार यात्रा तिलकामांझी चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक, एमजीएम होते हुए डिमना बस्ती पहुंची और तिलकामांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि जब से 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति का मामला कैबिनेट से पास हुआ है। कुछ स्वार्थी नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। हालांकि उनका मंसूबा कामयाब नहीं होगा। क्योंकि झारखंड की सरकार सभी वर्ग समुदाय को लेकर चलने वाली सरकार है। 1932 के खतियान को लेकर किसी को गफलत में रहने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी से वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि छीना जाएगा। इसका मतलब सिर्फ यह है कि झारखंड के थर्ड और फोर्थ ग्रेड नौकरी में 1932 के खतियान धारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कार्यक्रम में कृष्णा लोहार, दीपक, रंजीत कुमार, दिलीप, आनंद गोराई आदि मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply