Home > Crime > बिष्टुपुर में टाटा स्टील कंपनी के अंदर ब्लास्ट फर्नेस पुलिंग टावर के पास तांबे का तार चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिष्टुपुर में टाटा स्टील कंपनी के अंदर ब्लास्ट फर्नेस पुलिंग टावर के पास तांबे का तार चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा स्टील कंपनी के अंदर प्लांट के अंदर ब्लास्ट फर्नेस के कूलिंग टावर के पास तांबे के तार की चोरी करते टेल्को के ज्योति नगर का रहने वाला मनोज सरकार गिरफ्तार हुआ है। मनोज सरकार को टाटा स्टील के सुरक्षा गार्डों ने शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने मनोज सरकार से पूछताछ की और रविवार को उसे जेल भेज दिया है। जेल भेजने से पहले बिष्टुपुर पुलिस मनोज सरकार को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में कोविड जांच भी कराना था और मेडिकल जांच भी होनी थी। लेकिन एमजीएम अस्पताल में कोई टेस्ट नहीं हो सका। इसलिए मनोज सरकार को सदर अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मनोज सरकार के खिलाफ टाटा स्टील कंपनी के अधिकारी बीरू प्रधान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply