Home > World > ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 96 वर्ष की उम्र में दम तोड़ा, चार्ल्स बने राजा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 96 वर्ष की उम्र में दम तोड़ा, चार्ल्स बने राजा

स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में आखरी सांस
न्यूज़ बी रिपोर्टर, लंदन :
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 96 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। उनकी मौत स्कॉटलैंड के बाल्मोरल पैलेस में हुई। बकिंघम पैलेस से जारी नोट में बताया गया कि महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया है। महारानी की जगह प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है। महारानी एलिजाबेथ कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह कहीं आने जाने में खुद को असमर्थ पा रही थीं। लंदन के बकिंघम पैलेस से वह स्कॉटलैंड चली गई थीं और वहां बाल्मोरल महल में रह रही थीं, जहां उनका निधन हुआ। उनके निधन पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी एलिजाबेथ के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उनकी मौत पर अफसोस जताया है।
1952 में बनी थी महारानी
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में महारानी बनी थी। उनके पुत्र किंग चार्ल्स थर्ड ने बताया कि वह अपने मां के निधन पर काफी दुखी हैं। किंग चार्ल्स और उनकी वाइफ कैमिला शुक्रवार को लंदन लौटेंगे। क्वीन एलिजाबेथ का 10 दिन बाद अंतिम संस्कार होगा। किंग चार्ल्स थर्ड शुक्रवार को अपने देशवासियों से रूबरू होंगे। क्वीन एलिजाबेथ एलेग्जेंडर मेरी विन्डसर 21 अप्रैल 1926 को लंदन के बर्कले स्क्वायर में पैदा हुई थीं। वह ड्यूक ऑफ़ यार की पहली संतान थीं।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply