Home > Crime > जमशेदपुर: दारू पीने के बाद पार कर रहा था खरकाई नदी, डूब गया था उलियान का युवक, आज शव हुआ बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा

जमशेदपुर: दारू पीने के बाद पार कर रहा था खरकाई नदी, डूब गया था उलियान का युवक, आज शव हुआ बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान अनिल सूर पथ का रहने वाला बिष्टो सिंह सरदार बुधवार को नदी में डूब गया था। वह दारु पीने के बाद अकेले ही नदी पार करने जा रहा था। लेकिन, आधी दूर में ही थक गया और वापस लौटते समय डूब गया। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर बिष्टो का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव की तलाश के लिए मछुआरों को लगाया था। मछुआरे उसकी तलाश कर रहे थे और उन्होंने शव निकाला। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि कदमा के छठ घाट पर बिष्टो सिंह सरदार ने अपने दोस्तों के साथ साथ शराब पी थी। इसके बाद वह नदी में तैर कर उस पार जा रहा था। तभी आधो रास्ते में थक गया। वापस लौटने लगा। लेकिन वह वापस नहीं लौट पाया और डूब गया। गोताखोरों ने बुधवार को तलाश की थी। लेकिन उसका शव नहीं मिला था। बिष्टो उलियान मोड पर शीतला मंदिर के पास गाड़ी चलाता था। वह कभी कभी मजदूरी भी करता था। उसके पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पत्नी का कहना है कि वह अकेला ही कम आने वाला था।

You may also like
Indian Unity Award : अंशु सरकार को कश्मीर में मिला Indian Unity Award’भारतीय एकता सम्मान’, लौहनगरी का किया गौरव बढ़ाया
Sidgora Crime : गुरचरण सिंह बिल्ला प्रकरण: पुलिस जांच तेज, पदमुक्त करने की मांग 
Jamshedpur Ramnavmi : रामनवमी और छठ पर्व से पहले घाटों का होगा कायाकल्प
86 Basti : झारखंड में 86 बस्तियों का मालिकाना हक: राजनीति या समाधान? : कुलविंदर

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!