Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के साकची मुख्य रोड पर वी 2 माल के पास पार्किंग को लेकर मारपीट

साकची थाना क्षेत्र के साकची मुख्य रोड पर वी 2 माल के पास पार्किंग को लेकर मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची मुख्य रोड पर वी 2 मॉल के पास मंगलवार की शाम पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना इलाके के लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। बताते हैं कि इस घटना में दोनों पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं। बताते हैं कि कुछ बार कर्मी वी 2 मॉल के पास पहुंचे थे। जहां वह वाहन पार्क कर रहे थे। इसी बीच पार्किंग कर्मी वहां पहुंचे और दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। साकची थाना प्रभारी ने बताया कि जिन दो युवकों में झगड़ा हुआ है। वह दोनों आपस में दोस्त हैं। एक दूसरे को पहले से जानते थे। अभी कुछ विवाद हो गया था। इसी के चक्कर में झगड़ा हुआ।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply