Home > Crime > गेरुआ की रहने वाली विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, एसएसपी से शिकायत

गेरुआ की रहने वाली विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह के गेरुआ गांव की रहने वाली विवाहिता निर्मला कुशवाहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वालों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर निर्मला कुशवाहा अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी से मामले की शिकायत की। निर्मला कुशवाहा ने एसएसपी को बताया कि उनका विवाह साल 2021 में मंगलेश्वर कुशवाहा से हुआ था। ससुराल में निर्मला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 29 मार्च को निर्मला के पति मंगलेश्वर कुशवाहा और ससुराल वालों ने निर्मला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और मारपीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की नियत से गला दबाया। जान से मारने की नियत से जहर भी जबरन पिला दिया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर निर्मला को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बोड़ाम थाने में निर्मला कुशवाहा के आवेदन पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। लेकिन, अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। निर्मला कुशवाहा का आरोप है कि सभी आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि केस उठा लो वरना अंजाम बुरा होगा। निर्मला ने एसएसपी से मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

घटना के बारे में बता रही पीड़िता
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply