Home > Politics > डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले-भाजपा कार्यकर्ताओं को तवज्जो दें अधिकारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले-भाजपा कार्यकर्ताओं को तवज्जो दें अधिकारी

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहां की प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की बात सुने और उनकी समस्या हल करें।
इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं होने पाएगी। जिले के कार्यकर्ताओं को उनका सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह व्यवस्था तय कर रहे हैं। इससे जिले के लोगों से उनका सीधा संवाद हो पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि पिछली बातों पर विचार कर अब कार्यकर्ता संगठन के कामों के लिए जुट जाएं। लोगों तक सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और योजना को पहुंचाएं। यही नहीं आने वाले नगर निकाय के चुनाव मैं अच्छा प्रदर्शन करें। लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से 80 सीट देने का वादा पूरा करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी कार्यकर्ताओं की पूरी बात सुनें और उनका समाधान कराएं। इस मौके पर प्रमुख रूप से लाल बहादुर, संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद पटेल, संजय जयसवाल, धर्मराज मोर्या, राकेश पाण्डेय, चक्रेश मिश्रा, वेद प्रकाश पांडे, आशीष बच्चा, शिवदानी, हुबलाल दिवाकर, लवकुश मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply