Home > Crime > प्रयागराज में सीआरपीएफ की 8224 नंबर बटालियन के जवान ने जमशेदपुर की महिला से चाकू की नोक पर किया रेप

प्रयागराज में सीआरपीएफ की 8224 नंबर बटालियन के जवान ने जमशेदपुर की महिला से चाकू की नोक पर किया रेप

एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
इमरान हैदर रिजवी, प्रयागराज :
प्रयागराज में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 8224 नंबर बटालियन में तैनात राम निकेश कुमार उर्फ राम निवास कुमार ने जमशेदपुर की महिला से रेप किया है। जिस महिला से रेप किया गया है वह शादीशुदा है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी जवान आधी रात को महिला के घर में घुस गया था। महिला जमशेदपुर के बिरसा नगर के मोहरदा की रहने वाली है। महिला के आवेदन पर बिरसा नगर थाने में प्रयागराज में तैनात सीआरपीएफ के जवान राम निकेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई गई है। एक टीम प्रयागराज जाएगी तो दूसरी टीम राम निकेश कुमार के गांव जाकर दबिश देगी। राम निकेश कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के बलुआ रजवाड़ा काजूर गांव का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि जवान ने चाकू का भय दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है। साथ ही उसका कोर्ट में बयान भी होगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा