Home > Jamshedpur > टाटानगर आरपीएफ ने शास्त्री नगर में छापामारी कर टिकट कालाबाजारी का किया भंडाफोड़, एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टाटानगर आरपीएफ ने शास्त्री नगर में छापामारी कर टिकट कालाबाजारी का किया भंडाफोड़, एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा नगर आरपीएफ ने कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रेलवे के टिकट की कालाबाजारी करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ ने शास्त्री नगर में जेएनबी इंटरप्राइजेज में छापामारी की। जेएनबी इंटरप्राइजेज के संचालक विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरपीएफ ने विजय प्रताप सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जेएनबी इंटरप्राइजेज में छापामारी के दौरान रेलवे के दो लाइव टिकट, 6 जनरल टिकट, 19 इस्तेमाल किए गए रेलवे ई टिकट और 55 इस्तेमाल किए गए जनरल टिकट बरामद किए गए हैं। इन टिकटों का मूल्य 88 हजार 500 रुपए है। इसके अलावा आरपीएफ ने तीन मोबाइल और कंप्यूटर भी बरामद किए हैं। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की पांच पर्सनल आईडी का इस्तेमाल करता था। वह अब तक 70 से अधिक पर्सनल आईडी का इस्तेमाल कर चुका है। इसकी भी जांच चल रही है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply