Home > Politics > रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक पद से अयोग्य करार, निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना, देंगे इस्तीफा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक पद से अयोग्य करार, निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना, देंगे इस्तीफा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : झारखंड के चीफ मिनिस्टर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निर्वाचन आयोग ने अयोग्य करार दे दिया है। ऐसा सूत्रों का कहना है। निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए पत्र पर राज्यपाल रमेश बैस ने अपना कमेंट लिख दिया है। अब निर्वाचन आयोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद करने की अधिसूचना जारी करेगा। यह अधिसूचना शनिवार को जारी हो सकती है। अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अयोग्य घोषित हुए त जल्द ही मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। हेमंत सोरेन को अयोग्य करार देने की चर्चा के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि आगे क्या होगा। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।‌‌ माना जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी अगली मुख्यमंत्री होंगी। सरकार बचेगी या फिर मध्यावधि चुनाव होंगे। या फिर भाजपा जोड़-तोड़ कर सरकार बनाएगी। हालांकि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का कहना है की प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होने चाहिए और जनता तय करेगी अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply