Home > Ranchi > रांची: स्मार्ट सिटी में कमांड कंट्रोल सेंटर से वाकिफ हुए छात्र

रांची: स्मार्ट सिटी में कमांड कंट्रोल सेंटर से वाकिफ हुए छात्र

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कराया गया ओरिएंटेशन
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सात दिनों तक चलने वाले इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का लाईव ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न हो गया। अंतिम दिन सोमवार को विवेकानंद विद्या मंदिर और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के छात्रों ने इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर के बारे में जाना और समझा। इससे पूर्व सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से योगदा सत्संग बालक विद्यालय, योगदा सत्संग बालिका विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैरली सकूल, सेंट थोमस स्कूल, भरतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची, भीम बिरसा फाउंडेशन, कौशल विकास केन्द्र के छात्र और रांची पुलिस की टीम इस जागरूकता कार्यक्रम सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कर्यक्रम में छात्रों और अन्य लोगों को ट्रैफिक सिस्टम से जुड़ी जानकारी गई। एडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन, रेड लाईट वायलेशन डिटेक्टर, स्पीड वायलेशन डिटेक्टर की जानकारी दी गई। सिटी सर्विलांस के अंतर्गत स्मार्ट सिटी और रांची पुलिस की ओर से हजारों कैमरे लगे हैं। उनकी भी विशेषता और कार्य करने के तौर तरीकों की जानकारी दी गई।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply