Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के उलियान से शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

कदमा थाना क्षेत्र के उलियान से शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान से शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में युवती की मां के आवेदन पर पुलिस ने अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और सुमित गुप्ता की मां के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी से लापता नाबालिग लड़की सरायकेला से बरामद
एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी से लापता किशोरी को रविवार को पुलिस ने सरायकेला खरसावां जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने नारायणपुर में छापामारी कर किशोरी को बरामद किया। किशोरी 14 अगस्त को अपने घर से गायब हो गई थी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। किशोरी के मोबाइल का लोकेशन पुलिस ट्रैक कर रही थी और लोकेशन के आधार पर उसने सरायकेला जिले के नारायणपुर में छापामारी कर किशोरी को बरामद किया। पुलिस विभागीय लिखा पढ़ी करने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटी है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply