Home > Crime > घरेलू विवाद में मुड़ाकाटी में बहू ने लोहे की रॉड से मारकर सास का फोड़ दिया सर, घर का सामान तोड़ कर जलाया

घरेलू विवाद में मुड़ाकाटी में बहू ने लोहे की रॉड से मारकर सास का फोड़ दिया सर, घर का सामान तोड़ कर जलाया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी में एक महिला लकी गोराई ने अपने घर का सारा सामान तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर महिला ने अपनी सास भादू गोराई पर हमला कर दिया। भादू गोराई के सर पर लोहे के पाइप से हमला कर उसका सर फोड़ दिया। चाकू खींचकर मारा। इससे भादू गोराई घायल हो गई। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे। तब भादू गोराई को किसी तरह उसके बहू के चंगुल से छुड़ाया। भादू गोराई को लहूलुहान स्थिति में घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर रविवार की रात उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल भादू गोराई को जमशेदपुर लाए और एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बहू लकी गोराई का 7 महीने से घर में विवाद चल रहा है। लकी गोराई घर में किसी को पसंद नहीं करती है। अपने पति लकी पदो गोराई, ससुर हरी पदो गोराई के साथ भी मारपीट करती है। रविवार को घर पर कोई नहीं था। तो उसने घर में रखा गगरा, पंखा, पीतल की पतीली, गहना आदि सब तोड़ कर उसमें आग लगा दी। कपड़े भी जला दिए। सास भादू गोराई के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने बताया कि आए दिन लकी गोराई के मां-बाप और भाई भी आकर भादू गोराई और हरी पदो गोराई के साथ मारपीट करते हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply