Home > Jamshedpur > टॉफी टीशर्ट व सुनिधि चौहान घोटाले की सूत्रधार कंपनी आरजे इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर गायब

टॉफी टीशर्ट व सुनिधि चौहान घोटाले की सूत्रधार कंपनी आरजे इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर गायब

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर दी जानकारी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
झारखंड की स्थापना दिवस को लेकर रांची और जमशेदपुर में हुए कार्यक्रम में टॉफी टीशर्ट बांटने और जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में सुनिधि चौहान के कार्यक्रम में घोटाले के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जांच शुरू होते ही इस पूरे घोटाले की सूत्रधार कंपनी मानी जा रही मुंबई की आर्चर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर गायब हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जो भी पत्र सरकार की तरफ से मुंबई स्थित आर्चर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को भेजे जा रहे हैं वह वापस लौट आ रहे हैं। इनमें कहा जा रहा है कि ऐसा कोई कार्यालय मुंबई में नहीं है। इससे अब इस मामले में घोटाले को बल मिलने लगा है। गौरतलब है कि 6 नवंबर साल 2016 को छठ के मौके पर जमशेदपुर में सुनिधि चौहान का प्रोग्राम सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में कराया गया था और 15 नवंबर साल 2016 को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची में कार्यक्रम कराया गया था। इसी कार्यक्रम में टॉफी और टीशर्ट का वितरण भी किया गया था।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply