Home > Jamshedpur > आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से टिकट की कालाबाजारी कर रहे तीन टिकट दलालों को किया गिरफ्तार+ वीडियो

आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से टिकट की कालाबाजारी कर रहे तीन टिकट दलालों को किया गिरफ्तार+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से टिकट की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें से दो आरोपी कोवाली के रहने वाले हैं। कोवाली के रहने वाले अविनाश दीक्षित और दशरथ महाकुड़ को आरपीएफ ने 6720 रुपए के काउंटर टिकट के साथ दबोचा है। इसके अलावा कपाली के गौस नगर के रहने वाले मेराज को भी गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए टिकट दलाल

मेराज के पास से आरपीएफ को 3700 रुपए के पीआरएस टिकट बरामद हुए हैं। इसके अलावा उसके मोबाइल पर 67 ई टिकट मिले हैं। जिनकी कीमत 66000 बताई जा रही है। इन्हीं टिकट में दो लाइव टिकट हैं। जो 17 अगस्त और 29 अगस्त के हैं। इन तीनों के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज कर इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और जेल भेज दिया।

आरपीएफ प्रभारी टाटा नगर

आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि इन दिनों त्यौहार का सीजन चल रहा है। ऐसी स्थिति में टिकटों की कालाबाजारी बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए आरपीएफ की तरफ से एक टीम बनाई गई है। इस टीम ने ही यह गिरफ्तारी की है। टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर यह टीम नजर बनाए हुए थी। काउंटर नंबर 3 के पास खड़े यह लोग संदिग्ध नजर आए। इस पर इन्हें पकड़कर तलाशी ली गई तो इनके पास से टिकट बरामद हुए।

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति