Home > Jamshedpur > उत्पाद विभाग व उसके ठेकेदार को उप श्रमायुक्त जारी करेंगे नोटिस, 86 कर्मियों को 3 महीने से वेतन न देने का मामला

उत्पाद विभाग व उसके ठेकेदार को उप श्रमायुक्त जारी करेंगे नोटिस, 86 कर्मियों को 3 महीने से वेतन न देने का मामला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग के ठेकेदार ने 3 माह से 86 सुरक्षाकर्मियों को वेतन नहीं दिया है। ठेकेदार जीडीएस सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट के खिलाफ इन सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंटक के नेता सह झारखंड श्रमिक महासंघ के मंत्री राजीव पांडे के नेतृत्व में किया गया। उप श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद से मुलाकात कर राजीव पांडे ने मजदूरों को वेतन दिलाने की मांग की। उप श्रमायुक्त ने कहा कि सोमवार को ठेकेदार और उत्पाद विभाग तो नोटिस भेजी जाएगी। इसके बाद वार्ता करने के बाद सभी सुरक्षा कर्मियों को वेतन दिलाया जाएगा। एक मजदूर ने बताया कि उन्हें बागबेड़ा के काली मंदिर के पास रहने वाले अमित वर्मा ने काम पर रखा था। लेकिन इन लोगों को एक भी रुपया वेतन नहीं मिला है।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply