Home > Jamshedpur > साकची में बसंत टॉकीज गोल चक्कर के पास लगे अवैध स्टाल हटेंगे, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

साकची में बसंत टॉकीज गोल चक्कर के पास लगे अवैध स्टाल हटेंगे, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची सैरात बाजार का जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसंत टॉकीज गोल चक्कर के पास लगे अवैध स्टाल को हटाने का निर्देश दिया है। अवैध स्टाल लगने से पार्किंग स्थल छोटा पड़ जाता है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि साकची में स्मार्ट पार्किंग स्थल और स्ट्रीट फूड एरिया निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने नगर प्रबंधक और टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट को योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं विशेष पदाधिकारी ने बाजार के अंदर जाकर स्थिति का अवलोकन किया और बैरीकेडिंग किए जाने वाले क्षेत्र को यथाशीघ्र व्यवस्थित करने के लिए भी टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट को निर्देश दिए हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply