Home > Business > जादूगोड़ा के यूसिल में केमिकल टंकी में गिरे घायल मजदूर का टीएमएच में चल रहा है इलाज, एक की मौत

जादूगोड़ा के यूसिल में केमिकल टंकी में गिरे घायल मजदूर का टीएमएच में चल रहा है इलाज, एक की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जादूगोड़ा के यूसिल में केमिकल टंकी में गिरे घायल मजदूर को बिष्टुपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर नवीन प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार को टीएमएच के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे मजदूर पूनू सिंह की मौत हो गई है। पुनू सिंह ठेका मजदूर था। बताते हैं कि पुनू सिंह को केमिकल टंकी के अंदर केमिकल को साफ करने के लिए भेजा गया था। यह केमिकल बहुत खतरनाक होता है। जब वह टंकी में बेहोश हो गया तो उसे निकालने के लिए नवीन प्रसाद अंदर घुसा। उसको भी बेहोशी छाने लगी तो अन्य मजदूरों ने दोनों को निकाला। नवीन ने बताया कि उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया। टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है। उसने बताया कि कर्मचारियों ने बताया कि पुनू की हलक के नीचे केमिकल पहुंच गया था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। नवीन को बिना ऑक्सीजन की एंबुलेंस से टीएमएच भेजा गया था। कुछ दूर जाने के बाद वापस ऑक्सीजन लेने एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। इसमें काफी वक्त गुजर गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply