Home > Crime > मानगो बाजार में एक ज्वेलर्स शॉप से ग्राहक बनकर घुसा बदमाश सोने की चेन लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मानगो बाजार में एक ज्वेलर्स शॉप से ग्राहक बनकर घुसा बदमाश सोने की चेन लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मांगू बाजार में ज्वेलर्स शॉप में ग्राहक बनकर एक बदमाश घुसा और सोने की चेन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में दुकानदार माणिक चंद्र डे ने मंगलवार को मानगो थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। ज्वेलर्स शॉप के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। माणिक चंद्र डे ने पुलिस को बताया कि घटना सोमवार की है। सोमवार को एक बदमाश उनकी दुकान में आया और सोने की चेन खरीदने की बात कही। उन्होंने सोने की चेन दिखाई। चेन लेकर वह फोन पर बात करने लगा और बात करते-करते दुकान से बाहर निकल गया। जब तक वह समझ पाते बदमाश चेन छीन कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply