Home > Crime > जमशेदपुर : बिष्टुपुर के सर्किट हाउस के पास अंडरग्राउंड हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह झुलसे

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के सर्किट हाउस के पास अंडरग्राउंड हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह झुलसे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास सोमवार को अंडर ग्राउंड हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक सोनारी के झाबरी बस्ती के रहने वाले मनु तिर्की और उसका दोस्त सोनारी के खूंटाडीह का रहने वाला सुबोध गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों युवक ठेकेदारी में सेंटरिंग का काम करते हैं। काम करने के बाद वह अपने एक दोस्त से मुलाकात करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। वह लोग भीग गए और पैदल ही घर जा रहे थे। परिसदन के पास फुटपाथ पर वह जब पैदल चल रहे थे। तभी अचानक अंडर ग्राउंड हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। वहां एक हाईटेंशन तार बाहर निकला हुआ था। इसी से दोनों बुरी तरह झुलस गए। शोरगुल सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को किसी तरह करंट से अलग किया। इसके बाद दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इमरजेंसी में दोनों का इलाज चल रहा है। मनोज तिर्की की मां पुष्पा तिर्की भी अपने बेटे के साथ एमजीएम अस्पताल आई हैं। पुष्पा तिर्की ने बताया कि कुछ दिन पहले सर्किट हाउस के पास ही उसका छोटा बेटा अज्जू तिर्की को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में अंजू तिर्की गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। अभी रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। पुष्पा तिर्की का रोते-रोते बुरा हाल है। उसका कहना है कि उसके दोनों बेटों के साथ घटना घट गई। वह इलाज का पैसा कहां से लाएगी।

घटना के बारे में बता रहा घायल

टीएसयूआईएसएल की लापरवाही से हुई घटना

सर्किट हाउस एरिया में टीएसयूआईएसएल (टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) की बिजली आपूर्ति होती है। यह उन्हीं के इंजीनियरों की लापरवाही का नतीजा है कि अंडरग्राउंड हाईटेंशन तार बाहर निकला हुआ था और इसका कंपनी को पता नहीं चला। इससे दो युवकों की जान जाते-जाते बची। दोनों युवकों की हालत गंभीर है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

1 Response

  1. Узнайте больше о преимуществах наших навесы для машины.

    Еще мы предлагаем:
    навес перед домом для машины
    навес на дачу
    навес для автомобиля
    навесы для автомобилей из поликарбоната
    навес на заказ

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!