Home > Health > जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू में शौच कर रहे ग्रामीण को हाथी ने उठाकर पटका, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू में शौच कर रहे ग्रामीण को हाथी ने उठाकर पटका, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के तिरूल्डीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू के रहने वाले ग्रामीण को गुरुवार की सुबह एक हाथी ने तब उठाकर पटक दिया। जब ग्रामीण शौच कर रहा था। ग्रामीण 45 वर्षीय सुरेश गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन 108 नंबर एंबुलेंस से घायल सुरेश गिरी को एमजीएम अस्पताल लाए। एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सुरेश गुरुवार की सुबह 5:00 बजे घर के पास ही शौच करने गया था। तभी अचानक वहां एक हाथी आ गया और उसे सूंड़ में लपेटकर उठाकर पटक दिया। पटकने के बाद एक पैर और हाथ को रांची ने को पीठ से रगड़ दिया। इससे उसका हाथ टूट गया है। पीठ में भी गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और शोर मचाया तो हाथी वहां से चला गया। गांव वालों ने बेहोश पड़े सुरेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी सूरज के घर पहुंचे और परिजनों को 10000 रुपए का मुआवजा दिया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply