Home > Crime > जमशेदपुर : परीक्षा परिणाम को लेकर टेंशन में थी बागबेड़ा की नाबालिग छात्रा, फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

जमशेदपुर : परीक्षा परिणाम को लेकर टेंशन में थी बागबेड़ा की नाबालिग छात्रा, फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू की रहने वाली 17 वर्ष की छात्रा अर्चना शर्मा उर्फ डाली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह दसवीं के परीक्षा परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थी। इसको लेकर वह टेंशन में थी। वह आगे की पढ़ाई साइंस साइड से करना चाहती थी। लेकिन परीक्षा में कम अंक आने से वह परेशान थी। बताते हैं कि मंगलवार को वह अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि अर्चना बिष्टुपुर के श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। 2 दिन पहले उसका परीक्षा परिणाम आया था। उसके पिता मनोज शर्मा ने पुलिस को आत्महत्या के पीछे परीक्षा परिणाम को ही कारण बताया है।

You may also like
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply