Home > Crime > Jamshedpur- बागबेड़ा में भू माफिया ने जमीन कब्जा करने के लिए एक युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ा

Jamshedpur- बागबेड़ा में भू माफिया ने जमीन कब्जा करने के लिए एक युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा में दबंगों ने सीपी टोला के रहने वाले एक युवक राहुल सिंह पर जानलेवा हमला किया है। बुधवार को राहुल सिंह को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी राहुल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उसके घर में घुसकर पड़ोसी चितरंजन मंडल, शेखा, शेखा के पति और चितरंजन के एक दोस्त ने उस पर हमला किया। उसे मारपीट कर घायल कर दिया है। लाठी डंडे से मारा है। राहुल के सीने में चोट लगी है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर 3 लोगों को पकड़ा था। मगर, बाद में थाने से सभी को छोड़ दिया गया था। राहुल का कहना है कि उसने अपना इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया था। अब हालत अधिक खराब होने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसने कहा कि मामले की शिकायत वह उच्च अफसरों से करेगा। राहुल ने बताया कि दबंग चाहते हैं कि वह घर छोड़कर भाग जाए। तो वह कब्जा कर लें। उसकी दो कट्ठा जमीन सीपी टोला में है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply