Home > UP > कौशांबी में आसमान से बरसी मौत

कौशांबी में आसमान से बरसी मौत

आकाशीय बिजली से सात की मौत, दो झुलसे
न्यूज़ बी रिपोर्टर, कौशांबी:
कौशांबी जिले में बारिश के बाद चली आंधी के बीच आसमान से मौत बरसने लगी इसमें सात लोगों की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से झुलसा गए। चायल में चार, मंझनपुर में और सिराथू तहसील क्षेत्र में एक- एक लोगों की मौत हो गई। जानकारी होते ही राजस्व अधिकारियों ने मृतकों की रिपोर्ट देर शाम अधिकारियों को भेज दी है।
बारिश के बीच खेतों में धान की रोपाई का काम तेज है। मंगलवार को करीब तीन बजे के बाद मौसम बिगड़ा। बारिश शुरू हुई। आंधी चलने के बाद आसमान से गरजने लगा। लोग सावधान हुए, और खेतों से हट गए। लेकिन, जाते कहां। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से सिराथू तहसील के बिछौरा गांव में 20 वर्षीय रंजना, मंझनपुर तहसील के कोरीपुर में 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी, चायल तहसील के भक्तन का पुरवा निवासी 50 वर्षीय राम प्रसाद, काजू गांव के 45 वर्षीय बसंत, चरवा के हड़हाई पर टोला की 35 वर्षीय बिट्टन देवी और सटई गांव के 13 वर्षीय मुन्ना की मौत हो गई। जबकि, आकाशीय बिजली से झुलसने की वजह से हड़हाई पर निवासी संजय और मंझनपुर के मवई केवट की करिश्मा यादव गंभीर रूप से झुलस गई हैं। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करिश्मा को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाया गया है।

मंझनपुर के जिला अस्पताल में आकाशीय बिजली से झुलसे लोगों का हो रहा है इलाज
You may also like
जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्लांट का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा लखनऊ, इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन का लिया जायजा
यूपी : रायबरेली में डिप्रेशन के शिकार डॉक्टर ने पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगाकर दे दी जान
बसपा नेता के 20 करोड रुपए के होटल पर चला बाबा का बुलडोजर, मलबे में निकली सरिया तांबा की लूट
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क

Leave a Reply