Home > Business > जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्लांट का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा लखनऊ, इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन का लिया जायजा

जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्लांट का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा लखनऊ, इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन का लिया जायजा

जमशेदपुर : जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्लांट का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ टाटा मोटर्स प्लांट पहुंचा। लखनऊ टाटा मोटर्स प्लांट में जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्लांट के प्रतिनिधिमंडल में शामिल टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य लोगों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। लखनऊ के टाटा मोटर्स प्लांट हेड के दीपक कुमार और यूनियन के महामंत्री श्याम सुंदर सिंह इस स्वागत समारोह में शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ प्लांट का बारीकी से जायजा लिया और यह देखा कि जो बेहतर काम और विशिष्ट कार्य टाटा मोटर्स के प्लांट में हो रहे हैं। उनको सभी प्लांट में किस तरह कराया जाए। मजदूरों की समस्या और निदान की नई तकनीक और इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन का जायजा लिया गया। सेल्फ डायरेक्टेड टीम की इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन को कारखाने में शत प्रतिशत लागू करने पर विचार हुआ। इलेक्ट्रिक बस के बारे में मंथन किया गया। डीएसटी के संबंध में एक दूसरे के प्रयास को समझा गया। टाटा मोटर्स के वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि इस यूनियन के साथ ईआर अधिकारी अभिषेक नायर भी लखनऊ दौरे पर गए हैं।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply