Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जम्बू अखाड़ा के पास महिला से छेड़छाड़ के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्ष से 7 लोग हुए घायल

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जम्बू अखाड़ा के पास महिला से छेड़छाड़ के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्ष से 7 लोग हुए घायल

मारपीट में घायल एक पक्ष के दो लोग

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जम्बू अखाड़ा के पास शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाए। इस घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाना पुलिस से की गई है। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे हैं। घायलों में एक पक्ष से सरजू किशोर उर्फ बंटी, उनकी पत्नी रूपा चंद्र, भाई बृजकिशोर, नौकरानी सोनी मुखी और पंडित हरेंद्र उपाध्याय शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से सौरभ चौधरी और अमन को चोट आई है। सरजू किशोर ने बताया कि शुक्रवार को ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद लोगों ने बीच-बचाव किया और विवाद खत्म हो गया। शनिवार को उनके घर शैलेश गुप्ता, गणेश डे, राकेश कोहली, सौरभ चौधरी, रोहित मुखी, कार्तिक डे और अन्य 20-25 लोग घुस गए और मारपीट करने लगे। इस घटना में उनके घरवालों को चोट आई है। दूसरे पक्ष से बृज किशोर ने बताया कि सौरभ चौधरी की पत्नी के साथ कुछ लोग छेड़खानी करते थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी मारपीट हुई थी। शनिवार को सभी लोग बृजकिशोर के घर बातचीत करने गए थे और उसके घर वालों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में बता रहा है एक घायल
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply