Home > India > बुरुडीह रेलवे फाटक के पास हुए हादसे में काशीडीह का युवक घायल, घटनास्थल से भागे दोस्त

बुरुडीह रेलवे फाटक के पास हुए हादसे में काशीडीह का युवक घायल, घटनास्थल से भागे दोस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर : सरायकेला जिले के बुरुडीह रेलवे फाटक के पास बाइक दुर्घटना में रविवार को जमशेदपुर के काशीडीह का रहने वाला अजय घायल हो गया। घटना के बाद उसके दोस्त उसे मृत समझकर घटनास्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसे 108 एंबुलेंस से सरायकेला के सदर अस्पताल भिजवाया गया। बताते हैं कि अजय गोप के साथ दो अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरायकेला जा रहे थे। तभी बुरूडीह रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई और इसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply