Home > World > World: क्रैश हेलीकॉप्टर का पता चला, ईरानी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री की तलाश के लिए तैनात की गई आईआरजीसी की सबरीन स्पेशल फोर्स व 65 वीं एयरफोर्स स्पेशल फोर्स ब्रिगेड+ वीडियो

World: क्रैश हेलीकॉप्टर का पता चला, ईरानी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री की तलाश के लिए तैनात की गई आईआरजीसी की सबरीन स्पेशल फोर्स व 65 वीं एयरफोर्स स्पेशल फोर्स ब्रिगेड+ वीडियो

न्यूज़ बी: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाह्यान के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद इस्लामी रिवॉल्यूशन गार्ड कॉर्प्स की सबरीन स्पेशल फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कार्स की स्पेशल फोर्सेज पहले से ही घटनास्थल के चारों तरफ तैनात है। इसके अलावा ईरान की 65वीं एयरपोर्ट स्पेशल फोर्स ब्रिगेड को भी तैनात कर दिया गया है। यह ब्रिगेड जंगल की लड़ाई में माहिर मानी जाती है। यह सभी ब्रिगेड हेलीकॉप्टर क्रैश स्थल की तरफ बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर का पता चल गया है। ईरान की सेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर की तरफ बढ़ रहे हैं।

 

You may also like
Israel Gaza war: इसराइली और अमेरिकी मीडिया संस्थानों का दावा, ईरानी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री की हुई हत्या की कोशिश

Leave a Reply