Home > Education > Jamshedpur : साकची में करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग में हुई वर्कशॉप, छात्रों को बताई गई मौसम पूर्वानुमान की अहमियत

Jamshedpur : साकची में करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग में हुई वर्कशॉप, छात्रों को बताई गई मौसम पूर्वानुमान की अहमियत

जमशेदपुर : साकची में करीम सिटी कॉलेज में बुधवार को भूगोल विभाग ने मौसम पूर्वानुमान को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ आले अली ने मौसम के पूर्वानुमान की अहमियत और उसकी तकनीक के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। भूगोल विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉक्टर फरजाना अंजुम ने मौसम के तत्वों की व्याख्या की और डॉक्टर पसारुल इस्लाम ने प्राचीन काल और आज के दौर में मौसम के पूर्वानुमान के तरीके पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मौसम के पूर्वानुमान के उपकरणों को भी प्रदर्शित किया गया और उनके उपयोग पर रोशनी डाली गई। करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रियाज भी पहुंचे और इस आयोजन को सराहनीय बताया। करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ आले अली ने बताया कि वर्कशॉप में आकाशीय पिंडों की निगरानी के लिए टेलीस्कोप, जीपीएस एनीमोमीटर, बैरोमीटर, थर्मामीटर, ड्राई एंड वेट बल्ब थर्मामीटर, सनडायल, विंड वेन, रेन गेज, बाइनाकुलर्स और सूर्य व चांद ग्रहण देखने के यंत्र आदि स्टूडेंट्स को दिखाए गए। गौरतलब है कि भारत का मौसम विभाग की स्थापना को 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी सिलसिले में करीम सिटी कॉलेज का भूगोल विभाग विभिन्न आयोजन कर रहा है। इसके तहत स्टूडेंट के लिए सेमिनार हुआ। फिर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। अब यह वर्कशॉप आयोजित की गई है।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply