Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के मन्नान गली में बुखार में तप रही थी मां, बेटे ने मारकर किया घायल

मानगो थाना क्षेत्र के मन्नान गली में बुखार में तप रही थी मां, बेटे ने मारकर किया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला के पास मन्नान गली के रहने वाली 62 वर्षीय वृद्धा राधिका राजवाड़ को बुधवार को उनके बेटे ने मारपीट कर घायल कर दिया है। राधिका राजवाड़ को कई दिनों से बुखार है। राधिका राजवाड़ की बेटी काजल राजवाड़ ने बताया कि उसकी मां का बुखार नहीं उतर रहा था। इसके बाद राधिका के बेटे तपन राजवाड़ ने उसे बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में राधिका राजवाड़ जख्मी हुई हैं। उसके बदन में सूजन आ गई है। घटना की जानकारी राधिका राजवाड़ ने मानगो थाने में दी। इसके बाद राधिका राजवाड़ को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काजल राजवाड़ ने बताया कि आरोपी तपन राजवाड़ ट्रेलर चलाता है। वह अपनी मां से पैसे भी मांगा करता है। पैसा नहीं देने पर भी मारपीट करता है। राधिका राजवाड़ ने बताया कि तपन राजवाड़ ने 15 साल पहले भी अपनी मां राधिका राजवाड़ को मारपीट कर इसी तरह घायल कर दिया था।

Leave a Reply