Home > Crime > जमशेदपुर: सरायकेला के विद्युत नगर की रहने वाली महिला ने पति से विवाद के बाद खाया जहर एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

जमशेदपुर: सरायकेला के विद्युत नगर की रहने वाली महिला ने पति से विवाद के बाद खाया जहर एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती विद्युत नगर की रहने वाली महिला सावित्री सिंह ने पति के साथ विवाद के बाद मंगलवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जहर खाते हुए देख लिया। इसके बाद फौरन घरेलू उपचार किया और हालत बिगड़ने पर एमजीएम में भर्ती कराया। सावित्री सिंह को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहर खाने के बाद सावित्री सिंह की हालत काफी बिगड़ गई थी। सावित्री सिंह के परिजन अनिल सिंह का कहना है कि पत्नी के साथ दो दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इससे वह नाराज थी। मंगलवार को अनिल सिंह काम पर चला गया। शाम को लौटा तो परिवार वालों ने जानकारी दी कि सावित्री ने जहर खा लिया है। इसके बाद उसका आनन-फानन घरेलू उपचार किया गया। इसके बाद, एमजीएम अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

एमजीएम अस्पताल में पीड़ित
You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!