Home > Crime > Jamshedpur : ₹30 हजार नहीं दिए तो युवती का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur : ₹30 हजार नहीं दिए तो युवती का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में मौजूद एक युवती का वीडियो जुगसलाई के रहने वाले जफर आलम ने बना लिया था। युवती ने जब वीडियो डिलीट करने को कहा तो जफर आलम ने उसे 30 हजार रुपए मांगे। रुपया नहीं देने पर जफर आलम ने वीडियो वायरल कर दिया। अब युवती ने बिष्टुपुर थाने में मामले में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद जफर आलम की तलाश में छापामारी कर रही है।

Leave a Reply