Home > Crime > कौशांबी : मंझनपुर के तेराहर गांव में मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज + वीडियो

कौशांबी : मंझनपुर के तेराहर गांव में मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज + वीडियो

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी ज़िले में ज़मीनी विवाद में दो पक्षो में मार-पीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को सज्ञान में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


मार-पीट का यह वीडियो मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेराहर गाँव का बताया जा रहा है। इसमें ज़मीन के एक टुकड़े के लिए दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। गांव के रहने वाले अनिल बर्मा के मकान के पिछले हिस्से में एक दरवाज़ा लगा है। इसी ज़मीन से सटी प्रधानपति विक्रम सिंह की भी ज़मीन है। आरोप है कि विक्रम सिंह ने जेसीबी लगा कर अनिल के दरवाजे के पास से नींव खोदवा दी। इसी बात पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। विवाद पहले गाली गलौज में बदला। फिर दोनों पक्ष मार-पीट करने लगे। इसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। चीख़ पुकार सुनकर लोगों ने बीच बचाव किया। तब जा कर मामला शांत हुआ। भीड़ में मौजूद किसी शख़्स ने मार-पीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके संज्ञान ले कर पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बृजेश श्रीवास्तव, एसपी कौशांबी
You may also like
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन
महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार

Leave a Reply