Home > Jamshedpur > Jamshedpur : साकची में सब्जी विक्रेता सब्जी की आड़ में बेच रहा था प्रतिबंधित प्लास्टिक, जेएनएसी के अधिकारियों ने पकड़ा, हुआ ₹25000 जुर्माना+ वीडियो

Jamshedpur : साकची में सब्जी विक्रेता सब्जी की आड़ में बेच रहा था प्रतिबंधित प्लास्टिक, जेएनएसी के अधिकारियों ने पकड़ा, हुआ ₹25000 जुर्माना+ वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जेएनएसी ने गुरुवार को साकची में एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर एक सब्जी खुदरा विक्रेता के यहां छापामारी की गई। यह छापामारी सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में की गई। इस छापामारी में सब्जी दुकानदार के यहां से 314 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई है।

सब्जी के बोरों के अंदर प्रतिबंधित प्लास्टिक भर कर रखी गई थी। दुकानदार पर ₹25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। जेएनएसी के अधिकारियों का कहना है कि अब प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। साकची में हुई इस कार्रवाई में सिटी मैनेजर प्रकाश साहू भी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply