Home > Crime > उलीडीह में मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

उलीडीह में मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

उलीडीह थाना क्षेत्र के आदिवासी क्लब बड़ा लाइट के पास पुलिस ने बुधवार को ब्राउन शुगर बेच रहे एक युवक और गांजे के साथ दूसरे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उलीडीह थाना क्षेत्र के आदिवासी क्लब बड़ा लाइट के रहने वाले सूरज कुंटीया को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है। बरामद ब्राउन शुगर का वजन 1.45 ग्राम है।

उसके बाद उलीडीह थाना पुलिस ने शिव मंदिर रोड के पास छापामारी कर सागर मजूमदार को 370 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। सागर मजूमदार गांजा बेचने का काम करता था। सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने साकची में एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply