Home > Crime > Jamshedpur: रिश्तेदार के पुत्र को देखने एमजीएम पहुंचे परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, अधीक्षक से मिले

Jamshedpur: रिश्तेदार के पुत्र को देखने एमजीएम पहुंचे परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, अधीक्षक से मिले

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: परिवहन मंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को साकची के एमजीएम अस्पताल पहुंचे। परिवहन मंत्री के एक रिश्तेदार के बेटे सावना मुर्मू को सांप ने काट लिया था। रिश्तेदार पोटका के कोवाली के पास का रहने वाला है। परिवहन मंत्री ने जिसे सांप ने काटा है उस किशोर का हालचाल लिया। इसके बाद परिवहन मंत्री अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार से मिले और अपने रिश्तेदार के पुत्र की बेहतर चिकित्सा कराने की बात कही। पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार के पुत्र को देखने आए थे और अधीक्षक से मिलकर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की बात कही है। परिवहन मंत्री के साथ ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद थीं।
मरीजों ने दवा नहीं मिलने पर किया हंगामा, मंत्री ने सुनी शिकायत और चले गए
साकची में एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को मरीजों ने हंगामा किया। मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए बोला जा रहा था। इस पर मरीजों ने कहा कि जब वह बाहर से दवा खरीद सकते हैं। तो बाहर डॉक्टर को फीस देकर दिखा भी सकते हैं। मरीजों का कहना था कि उन्हें सरकारी अस्पताल से ही दबा दी जाए। मंत्रियों ने एमजीएम अस्पताल अपने रिश्तेदार को देखने पहुंचे। परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से भी शिकायत की। लेकिन मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। मंत्री अधीक्षक से मिलकर उनके चैंबर से एमजीएम परिसर में बाहर निकले थे। तब मरीजों ने शिकायत की।

You may also like
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

1 Response

  1. Мы предлагаем дачный навес по самым выгодным условиям.

    Еще мы предлагаем:
    навесы для авто из металлопрофиля
    консольные навесы
    навес для дома
    навесы из поликарбоната в москве
    навесы на дачу

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!