Home > Crime > सोनारी के कुम्हारपाड़ा ग्वाला बस्ती में मकान बनाने के विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

सोनारी के कुम्हारपाड़ा ग्वाला बस्ती में मकान बनाने के विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के कुम्हारपाड़ा ग्वाला बस्ती में रविवार को मकान बनाने के विवाद में मारपीट हुई है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक महेंद्र यादव की स्थिति गंभीर है। उनके सर में चोट लगी है। सर फट गया है। उनको एमजीएम में भर्ती कराया गया है। मकान बनवा रहे संजय कुमार ने बताया कि वह लोग अपने मकान की मरम्मत करा रहे थे। अपनी ही जमीन में छज्जा निकाला गया है। लेकिन अशोक यादव अपने साथियों के साथ आए और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में नारायण यादव, विष्णु यादव, पिंटू यादव, सूरज यादव, सूरज यादव का लड़का अशोक यादव समेत कुल 15 लोग थे। इन लोगों ने पथराव भी कर दिया। इस पथराव में संजय कुमार, उसका भाई महेंद्र यादव और उसकी मां संजू देवी घायल हुए हैं। महेंद्र यादव को ज्यादा चोट आई है। उसका सर फट गया है। सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स द्वारा 3 अप्रैल को लिए गए ब्लॉक क्लोजर पर उठा सवाल, बुलंद होने लगे बगावत के सुर कर्मचारियों ने डीएलसी से की शिकायत

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!