Home > Crime > Jamshedpur : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ के हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद जमकर हुआ हंगामा, लोगों में पुलिस की लापरवाही के प्रति आक्रोश+ वीडियो

Jamshedpur : धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ के हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद जमकर हुआ हंगामा, लोगों में पुलिस की लापरवाही के प्रति आक्रोश+ वीडियो

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में शनिवार को प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद जमकर बवाल हुआ। यह प्रतिबंधित मांस पॉलिथीन में रखा गया था। प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद मंदिर कमेटी के लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी गई। आसपास के लोग मंदिर के पास एकत्र हो गए। लोग काफी आक्रोशित रहे। लोगों में पुलिस की लापरवाही के प्रति आक्रोश दिखा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है।

लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस जरूरी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी वजह से आज का यह दिन देखना पड़ा कि मंदिर में प्रतिबंधित मांस फेंक दिया गया है। बजरंग दल के लोगों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद करा दिया। लोगों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन भी किया। इसके बाद हालात को काबू करने के लिए रैफ की तैनाती की गई है। खोजी कुत्ते के जरिए आरोपी की तलाश का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

You may also like
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर राहुल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच+VDO
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: डीडी बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए, पुलिस ने साजिश के सबूत होने का किया दावा+VDO

Leave a Reply