Home > Jamshedpur > खतियानी जोहार यात्रा में जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोपाल मैदान में कहा- चुनी हुई सरकार है 5 साल चलाएंगे

खतियानी जोहार यात्रा में जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोपाल मैदान में कहा- चुनी हुई सरकार है 5 साल चलाएंगे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : खतियानी जोहार यात्रा में जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सभा को संबोधित किया। खचाखच भरे पंडाल में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने 1932 का खतियान लागू करने का प्रस्ताव वापस कर दिया है। उन्हें नहीं पता ऐसा क्यों किया गया है और रांची जाकर देखेंगे कि राज्यपाल ने इस पर क्या कहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 1932 का खतियान नहीं होगा तो पहचान कैसे होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी चुनी हुई सरकार है। वह 5 साल इसे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है। तब से सरकार गिराने की कोशिश हो रही है। लोग सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनकी कोशिश कामयाब नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अलग झारखंड मांग रहे थे। तब भी कहा जा रहा था कि यह असंवैधानिक है और अब जब 1932 का खतियान लागू कर रहे हैं तो उसे भी कहा जा रहा है कि असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि केंद्र सरकार को कानून बनाने का अधिकार है। हम कहां कह रहे हैं कि ऐसा नहीं है। भारत सरकार 1932 के कानून पर मोहर लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे राज्य कानून बनाते हैं। लेकिन जब झारखंड कानून बनाता है तो यूपी और बिहार के लोगों के पेट में दर्द होने लगता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्षी पहले मखमल के गद्दे पर सो रहे थे। इनको उठाकर हमने पत्थर पर पटक दिया है। अब यह फिर मखमल के गद्दे पर जाकर सोने के लिए बेकरार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ झारखंडी भी सैलरी पर इन लोगों की दलाली कर रहे हैं। महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म टिकट महंगा हो गया। नमक महंगा हो गया। लेकिन, केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। पहले जब पेट्रोल 10 पैसे बढ़ता था। तो भाजपा के लोग आलू प्याज गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर नाचने लगते थे। अंत में मुख्यमंत्री ने नारा लगाया कि जो खतियान की बात करेगा वही झारखंड पर राज करेगा।
यह भी पढेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 41 करोड़ रुपए की लागत से बने जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!