Home > Business > Tata Motors: पुराने ग्रेड पर स्थाई होने पर टाटा मोटर्स प्रबंधन बाई सिक्स कर्मियों को करेगा लगभग 270 करोड़ रुपए का भुगतान+ वीडियो

Tata Motors: पुराने ग्रेड पर स्थाई होने पर टाटा मोटर्स प्रबंधन बाई सिक्स कर्मियों को करेगा लगभग 270 करोड़ रुपए का भुगतान+ वीडियो

टेल्को में टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बाई 6 के मुद्दे पर हुई मीटिंग

जमशेदपुर: टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को बाई 6 कर्मियों को स्थाई करने के मुद्दे पर एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने की। इस मीटिंग में कहा गया कि अगर पुराने ग्रेड पर बाई सिक्स कर्मियों को स्थाई किया गया और अगर एक कर्मचारी को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से मिले तो टाटा मोटर्स प्रबंधन बाई सिक्स कर्मियों को लगभग 270 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा। बैठक में चर्चा की गई कि मुंबई हाईकोर्ट के फैसले में कहा गया है कि जिस बाई सिक्स कर्मी की पहली बार जिस दिन 240 दिन लगातार ड्यूटी पूरी हुई, उसी दिन से उसे स्थाई माना जाए। इसी आलोक में पुणे के लेबर कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि जब से 240 दिन की ड्यूटी पूरी हुई तब से लेकर आज तक अस्थाई और स्थाई वेतन के अंतर का बैक वेजेज का भुगतान कर्मियों को हो। बैठक में कहा गया कि ठीक इसी तरह जमशेदपुर प्लांट में भी सभी बाई सिक्स कर्मियों की 240 दिन की ड्यूटी पूरी हुए औसतन 10 वर्ष पूरा हो गया है। इनको भी बैक वेजेज मिलना चाहिए। बैठक में आकाश दुबे, हर्षवर्धन, कानवाई यूनियन के ज्ञान सागर, कमिंस यूनियन के महामंत्री अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply