Home > Ranchi > रांची जमशेदपुर हाईवे पर बुंडू में जमशेदपुर जा रहे सुधा दूध में मिलावट करते 2 लोग गिरफ्तार, टैंकर से दूध निकालकर उसमें मिला रहे थे पानी + वीडियो

रांची जमशेदपुर हाईवे पर बुंडू में जमशेदपुर जा रहे सुधा दूध में मिलावट करते 2 लोग गिरफ्तार, टैंकर से दूध निकालकर उसमें मिला रहे थे पानी + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : रांची जमशेदपुर हाईवे पर बुंडू के गोबाईडीह के पास जय सिंह पंजाबी ढाबा में दूध का अवैध कारोबार किया जा रहा था। शुक्रवार की रात तकरीबन 3:30 बजे ‌सुधा दूध के टैंकर से ड्रम में दूध निकालकर टैंकर में पानी भरा जा रहा था। एक पिक अप वैन भी खड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर रांची क्यूआरटी ने छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बुंडू में सुधा के दूध के टैंकर से दूध निकालकर मिलाया जा रहा पानी

शनिवार को दोनों आरोपियों ढाबा संचालक हर्षवर्धन सिंह और रवि शेखर को जेल भेज दिया गया है। दूध से भरे 12चक्का टैंकर से दूध निकाल कर उसमें पानी भरा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि सुधा का यह दूध सप्लाई के लिए रांची से जमशेदपुर जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रांची के एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर की गई। इसके लिए पुलिस की क्यूआरटी लगाई गई थी।

दूध में मिलावट करने वाले दो लोग गिरफ्तार

इस टीम ने होटल संचालक और एक अन्य साथी को मिल्क टैंकर से दूध निकालकर और उसमें पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। होटल के पास से टैंकर से दूध निकालने में प्रयुक्त उपकरण, पानी मशीन पाइप लगी हुई और दूध से भरे 3 बड़े अल्मुनियम के डिब्बे और एक सिंटेक्स बरामद किया गया है। शनिवार को पुलिस आगे की जांच में जुटी है कि इस में कौन-कौन लोग शामिल थे।

गिरफ्तारी के बारे में बता रहे पुलिस के अधिकारी

Leave a Reply