Home > Crime > Jamshedpur : बागबेड़ा के बड़ौदा घाट में मैट्रिक पास करने के बाद मस्ती करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Jamshedpur : बागबेड़ा के बड़ौदा घाट में मैट्रिक पास करने के बाद मस्ती करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा के बड़ौदा घाट में दोस्तों के साथ मस्ती करने गए छात्र प्रिंस कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के इंदर सिंह कॉलोनी का रहने वाला प्रिंस कुमार 96% अंक पाकर मैट्रिक पास हुआ था। इसी की खुशी में दोस्तों के साथ नदी किनारे तफरीह करने गया था। वहीं, नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से उसकी मौत हो गई शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने उसका शव बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि प्रिंस इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता था। 4 दिन पहले ही उसका रिजल्ट निकला था। इसके बाद वह छुट्टी में घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि जमशेदपुर में नदी किनारे पिकनिक मनाने की परंपरा है। युवा नदी में तैरना नहीं जानते। इसके बावजूद पानी में अंदर चले जाते हैं और डूब कर उनकी मौत हो जाती है।

Leave a Reply