Home > Crime > साकची में एसएसपी कार्यालय में एसएसपी ने फहराया तिरंगा, अपराधियों पर लगाम लगाने का लिया प्रण

साकची में एसएसपी कार्यालय में एसएसपी ने फहराया तिरंगा, अपराधियों पर लगाम लगाने का लिया प्रण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में एसएसपी ऑफिस में गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को तिरंगा फहराया गया। यहां एसएसपी डॉ एम तमिल वनन ने तिरंगा फहराया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को शहर से अपराध खत्म करने का प्रण लेना है। जो भी फरार अपराधी हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजना है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा समाज कायम करना पुलिस का काम है। जिसमें भाईचारा बना रहे।

Leave a Reply