Home > Education > स्वतंत्रता दिवस को लेकर कालिका नगर में एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज में आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कालिका नगर में एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज में आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के दिन मानगो के कालिका नगर स्थित एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के मोहम्मद ताहिर हुसैन और डॉक्टर अफरोज शकील ने बुधवार को बताया कि यह प्रतियोगिता अमन वेलफेयर सोसाइटी और एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराया जाएगा। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। इस साल अंतर बस्ती फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर पुरस्कृत किया जाएगा। एपीजेए कलाम हाई स्कूल में इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल रफत आरा ने बताया कि उनके कॉलेज में इस तरह की खेल प्रतियोगिता हर साल आयोजित होती है‌। इसका मकसद यह है कि बच्चे खेल के प्रति जागरूक हों और नशे से दूर रहें। उन्होंने बताया कि संस्था का मकसद स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चों में जागरूकता पैदा करना है। रफत आरा ने बताया कि सभी का यह कर्तव्य है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चों को बताएं। ताकि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में लोग जानें। उनके बलिदान की बदौलत ही देश आजाद हुआ। इस मौके पर सानिया, फरहत, रिजवान, सलीम आदि भी मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply