जमशेदपुर : कई दिनों से हो रही तेज बरसात के बाद बागबेड़ा के नदी तटीय इलाकों में पानी भर गया है। यहां बाढ़ आ गई है। लगभग 200 घर पानी में डूब गए। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सुबोध झा ने मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी और सलाह दी थी कि स्लुइस गेट खोला जाए। स्लुइस गेट खराब हो गया है। इसके चलते वह नहीं खुल पाया।
इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ को और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्लुइस गेट हटाने के लिए हाइड्रा मंगवाया। लेकिन, हाइड्रा से काम नहीं हो सका है। अब हैवी हाइड्रा मंगाई जाएगी। रविवार को स्लुइस गेट हटाने का काम फिर शुरू होगा। भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि हाइड्रा के चलते जो थोड़ा बहुत स्लुइस गेट काटा गया है। उससे नाले के जरिए पानी निकलना शुरू हो गया है। फिर भी अभी लगभग 100 घरों में पानी भरा हुआ है। सुबोध झा ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों की कोई मदद नहीं की। बाढ़ पीड़ितों को कोई सामग्री नहीं दी गई। उनका कहना है कि जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था और पीने के लिए टैंकर से पानी की व्यवस्था करनी चाहिए थी। इसके अलावा, मेडिकल कैंप की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाए।
It’s the best time to make some plans for the longer term and it’s time to
be happy. I have learn this post and if I may just I want to suggest
you some fascinating things or advice. Perhaps you can write subsequent articles regarding
this article. I want to read more issues approximately it!