Home > India > झारखंड के 3 विधायकों के हावड़ा से भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार होने के बाद गरमाई सियासत+ वीडियो

झारखंड के 3 विधायकों के हावड़ा से भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार होने के बाद गरमाई सियासत+ वीडियो

थाने पर तीनों विधायकों से चल रही पूछताछ
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
झारखंड के तीन विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोगांडी हावड़ा में भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। यह तीनों कांग्रेस के विधायक हैं। हावड़ा के 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंगाल पुलिस ने इनको दबोचा है। इनके पास से बड़े पैमाने पर रुपए देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पूछताछ में इन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि यह रुपए किसके हैं और कहां से लेकर आ रहे थे। यह विधायक कोलकाता के हावड़ा के रानीहाटी मोड़ पर पकड़े गए हैं। एक गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड भी लगा हुआ है। इन सभी विधायकों को हावड़ा के पांचाला थाना लाया गया है। कैश की संख्या इतनी ज्यादा है कि गिनती के लिए मशीन मंगाई गई। हावड़ा के ग्रामीण एसपी स्वाति भांगलिया ने इन विधायकों की गिरफ्तारी और रुपए बरामद होने की पुष्टि की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
बताया है कि तीनों विधायक रुपए लेकर जा रहे थे। इसी बीच किसी ने सूचना दी और इसके बाद पुलिस ने छापामारी की। जब गाड़ी की जांच की गई तो रुपए बरामद हो गए। यह रुपए लेकर कहां जा रहे थे और यह रुपए उन्हें किस से मिले हैं। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इरफान अंसारी झारखंड के जामताड़ा के विधायक हैं। राजेश कक्षप खिजरी के विधायक हैं। जबकि नमन विक्सल कोलेबिरा के विधायक हैं।

बंगाल की पुलिस अधिकारी।


कांग्रेस के विधायकों को टूट कर दूसरी पार्टी में जाने की कई दिनों से थी चर्चा
गौरतलब है कि कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि कांग्रेस के कुछ विधायक टूटकर देश की एक बड़ी पार्टी में जाने वाले हैं। इसे लेकर झारखंड के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंच गए थे और कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की थी। हिदायत दी थी कि कोई भी विधायक राज्य से बाहर नहीं जाएगा। अगर कोई विधायक बाहर जाएगा तो पूरी सूचना पार्टी को देनी होगी। इसके बावजूद जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी बंगाल पहुंच गए और कैश लेकर लौट रहे थे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में भी पार्टी लाइन से हटकर कुछ कांग्रेसी विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था। कांग्रेस पार्टी इसकी जांच कर ही रही थी कि यह बड़ी घटना सामने आ गई।

You may also like
RJD Jharkhand Organizationझारखंड में राजद का संगठन विस्तार तेज, 30 नवंबर तक पंचायत और प्रखंड कमेटियों का ब्योरा देना होगा
Ram Nath Thakur Ranchi Visit :: रामनाथ ठाकुर गुरुवार को पहुंचेंगे रांची, पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply