Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग के मामले में घायल सज्जाद की मौत

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग के मामले में घायल सज्जाद की मौत

जमशेदपुर : मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 और 15 के बीच में शाह आकाश अपार्टमेंट के सामने गोली चली है। इस घटना में घायल सज्जाद उर्फ टांगा की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई है। सज्जाद जमीन कारोबारी बताया जा रहा है। बताते हैं कि जमीन के कारोबार को लेकर ही यह घटना अंजाम दी गई है। बताते हैं कि सज्जाद उर्फ टांगा कांग्रेस नेता डाबर का भाई है। मृतक सज्जाद ज़ाकिर नगर के हुसैनी मोहल्ले का रहने वाला है। हमलावर बाइक से आए थे। इस घटना में एक व्यक्ति सज्जाद उर्फ टांगा और टाइगर मोबाइल का जवान रामदेव घायल हुए थे। सज्जाद के सीने और पेट में दो गोली लगी थी। दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सज्जाद ने दम तोड़ दिया। जवान का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि हमलावर सज्जाद उर्फ टांगा की हत्या करने आए थे। फायरिंग करने के बाद अपराधी भागने लगे। तो टाइगर मोबाइल के जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस पर एक अपराधी ने टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव पर गोली चला दी। वह गिर गया तभी दूसरे जवान ने दौड़ा कर बदमाश को पकड़ लिया।


You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply