Home > Crime > रूपेश हत्याकांड : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बरही जाने से प्रशासन ने रोका

रूपेश हत्याकांड : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बरही जाने से प्रशासन ने रोका

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : हजारीबाग के बरही में सरस्वती पूजा के दिन रुपेश पांडे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शुक्रवार को हजारीबाग के बरही जा रहे थे। जिला प्रशासन ने उन्हें 15 माइल के पास आगे जाने से रोक दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि बरही में धारा 144 लगी हुई है। इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश वहां नहीं जा सकते। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के घटनास्थल पर जाने से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए उन्हें वहां अभी नहीं जाना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू समेत अन्य लोग मौजूद हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। दूसरी तरफ हजारीबाग के विधायक मनीष जयसवाल और भाजपा के नेता मनोज यादव को भी हिरासत में लिया गया है। भाजपा रूपेश हत्याकांड को माबलिंचिंग बता रही है। जबकि, हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे का कहना है कि अभी तक की जांच में मॉब लिंचिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply