Home > Crime > Jamshedpur : हावड़ा मुंबई मेल से आरपीएफ ने जुगसलाई निवासी एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और 1650 रुपया बरामद

Jamshedpur : हावड़ा मुंबई मेल से आरपीएफ ने जुगसलाई निवासी एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और 1650 रुपया बरामद

जमशेदपुर : हावड़ा मुंबई मेल से आरपीएफ ने जुगसलाई के रहने वाले एक मोबाइल चोर को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया। चोर का नाम कृष्ण शर्मा है। वह जुगसलाई के गौशाला नाला रोड का रहने वाला है। आरपीएफ ने उसके पास से चोरी का एक मोबाइल और 1650 रुपया बरामद किया है। जो मोबाइल बरामद किया गया है उसे आरोपी कृष्ण शर्मा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के पास से चोरी किया था। इस मोबाइल में कोई सिम नहीं था। सामान्य तौर पर बिना सिम का मोबाइल मिलने पर आरपीएफ को पता चल जाता है कि यह चोरी का है। आरपीएफ के जवान आरोपी कृष्णा शर्मा को लेकर टाटानगर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। यहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कृष्णा शर्मा ने मोबाइल चोरी का जुर्म कबूल लिया। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने कृष्णा शर्मा के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply